पाकिस्तान को तालेबान का समर्थन छोड़ना होगाः अमरीका
अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने पाकिस्तान से कहा है कि उसको आतंकी गुटों विशेषकर तालेबान का समर्थन करना बंद करना होगा।
मेहर न्यूज़ एेन्सी के अनुसार जनरल हरबर्ट मेक मिस्थर ने कहा है कि पाकिस्तान को इस बारे में अपनी नीति बदलनी होगी। ट्रम्प के सलाहकार ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से तालेबान का समर्थन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उनका कहना है कि आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में हालांकि पाकिस्तान ने क्षति सहन की है फिर भी इस बारे में उसने दोहरा मानदंड अपना रखा है।
उन्होंने कहा कि अमरीका इस बात का इच्छुक है कि इस्लामाबाद, आतंकवादी गुटों के समर्थन की अपनी नीति बदले।
अमरीका के राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का यह वक्तव्य एसी स्थिति में आया है कि अबसे कुछ पहले अमरीका के कई सेनेटरों ने पाकिस्तान पर आतंकवादी गुटों विशेषकर अलक़ाएदा का समर्थक बताया था। दूसरी ओर लंबे समय से अफ़ग़ानिस्तान के अधिकारी, पाकिस्तान पर आतंकवादी गुटों के समर्थन का आरोप लगाते आए हैं।