नाइजीरिया में गिरजाघर पर हमला, कई हताहत
Aug ०६, २०१७ १४:४१ Asia/Kolkata
नाइजीरिया में एक चर्च पर किये गए हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए और 18 अन्य घायल हो गए।
अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को दक्षिण पूर्वी नाइजीरिया में स्थित अनाम्बरा प्रांत में एक चर्च पर कुछ सशस्त्र लोगों ने हमला कर दिया जिसके परिणाम स्वरूप कम से कम 10 लोग मारे गए और 18 घायल हो गए। घायलों की स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या में वृद्धि की संभावना व्यक्त की गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुछ सशस्त्र लोगों ने आज कैथोलिक इसाइयों के चर्च पर आक्रमण कर दिया। बताया जा रहा है कि आक्रमणकारियों की संख्या लगभग 100 थी। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
समाचार लिखे जाने तक किसी व्यक्ति या गुट ने चर्च पर हुए इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की है।
टैग्स