दाइश का डटकर मुक़ाबला किया जाएः आसेआन
आसेआन संगठन ने अपने घोषणापत्र में इस बात पर बल दिया है कि आतंकवादी गुट दाइश का गंभीरता के साथ मुक़ाबला किया जाए।
आसेआन देशों के विदेशमंत्रियों की बैठक की समाप्ति पर जारी घोषणापत्र में आतंकवादी गुटों विशेषकर दाइश से कड़ाई से निबटने की बात कही गई है।
फ़िलिपीन की राजधानी मनीला में दक्षिण पूर्वी एशियन देशों के संघ आसेआन की आयोजित इस बैठक में फ़ार्स की खाड़ी की सहकारिता परिषद के सदस्य देशों के बीच जारी मतभेदों को वार्ता के माध्यम से सुलझाने पर बल दिया गया है। बयान में कहा गया है कि अरब देशों के आपसी संकट को कूटनीति के माध्यम से हल किया जाए।
ज्ञात रहे कि फ़िलिपीन की राजधानी मनीला में आसेआन देशों के विदेशमंत्रियों की 50वीं बैठक शनिवार को आरंभ हुई थी जो कल सोमवार को घोषणापत्र जारी करके समाप्त हो गई। आसेआन के दस सदस्य देश हैं, इन्डोनेशिया, ब्रुनेई, थाईलैण्ड, सिंगापुर, मलेशिया, फ़िलिपीन, कंबोडिया, लाओस, वियतनाम और म्यांमार।