रोहिंग्या मुसलमानों पर फिर हो सकते हैं घातक हमलेः यूएनओ
https://parstoday.ir/hi/news/world-i47186-रोहिंग्या_मुसलमानों_पर_फिर_हो_सकते_हैं_घातक_हमलेः_यूएनओ
संयुक्त राष्ट्रसंघ ने चेतावनी दी है कि रोहिंग्या मुसलमानों पर ख़तरनाक हमलों की संभावना बढ़ती जा रही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ११, २०१७ १०:२७ Asia/Kolkata
  • रोहिंग्या मुसलमानों पर फिर हो सकते हैं घातक हमलेः यूएनओ

संयुक्त राष्ट्रसंघ ने चेतावनी दी है कि रोहिंग्या मुसलमानों पर ख़तरनाक हमलों की संभावना बढ़ती जा रही है।

आस्या न्यूज़ वेबसाइट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि इस बात की प्रबल संभावना पाई जाती है कि म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के विरुद्ध अतिवादी बौद्ध हमले कर सकते हैं।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्रसंघ की ओर से रोहिंग्या मुसलमानो को भेजी जाने वाली सहायता से म्यांमार के अतिवादी बौद्ध खिसयाए हुए हैं और इसी कारण वे मुसलमानों के विरुद्ध व्यापक हमले कर सकते हैं।राष्ट्र संघ ने शुक्रवार को बयान जारी करके इस बात के प्रति चिंता व्यक्त की है कि अतिवादी बौद्ध, रोहिंग्या मुसलमानों पर हमला करने के प्रयास में हैं।

ज्ञात रहे कि म्यांमार के राख़ीन प्रांत में लगभग ग्यारह लाख रोहिंग्या मुसलमान, जीवन व्यतीत करते हैं जिनके विरुद्ध लंबे समय से इस देश के अतिवादी बौद्ध हमले करते आए हैं जिसके संबन्ध में म्यांमार की सरकार ने मौन धारण कर रखा है।