पाकिस्तानः क्वेटा में बम धमाका, 17 हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i47280-पाकिस्तानः_क्वेटा_में_बम_धमाका_17_हताहत
पाकिस्तान के क्वेटा के पेशीन स्टॉप नामक क्षेत्र के पास धमाके में सुरक्षा कर्मियों सहित 17 लोग मारे गए और 32 घायल हो गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १२, २०१७ २०:०९ Asia/Kolkata
  • (AP Photo)
    (AP Photo)

पाकिस्तान के क्वेटा के पेशीन स्टॉप नामक क्षेत्र के पास धमाके में सुरक्षा कर्मियों सहित 17 लोग मारे गए और 32 घायल हो गए।

सूत्रों के अनुसार  विस्फोट बहुत जोरदार था जिसकी आवाज मीलों दूर तक सुनी गई जबकि करीब खड़ी कारों में आग लग गई ।

 प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि विस्फोट सुरक्षा बलों के वाहन के पास हुआ।

विस्फोट  हाई सिक्यूरेटी क्षेत्र में हुआ जिसके पास एफसी छात्रावास स्थित है जबकि बलूचिस्तान विधानसभा, क्वेटा लॉ कॉलेज और निजी अस्पताल भी विस्फोट  की जगह के निकट  स्थित है।

विस्फोट के बाद क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति भी  बंद  हो गई, जिससे बचाव कर्मियों को राहत कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

बलोचिस्तान के गृह  मंत्री  सरफराज बुगटी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'विस्फोट में 15 लोग मारे गए और 30 घायल हो गए, जबकि मारे गये  लोगों में सुरक्षा बलों के जवान और  आम नागरिक शामिल हैं।'

 पाकिस्तान के  सेनाध्यक्ष ने क्वेटा में पाकिस्तानी  सेना के वाहन को निशाना बनाने की घटना की निंदा करते हुए कहा कि 'विस्फोट  स्वतंत्रता दिवस की खुशियों को  खत्म करने  की कोशिश है, जबकि इस तरह के हमले हमारे हौसले पस्त नहीं कर सकते।'

 बलोचिस्तान का क्वेटा नगर अत्याधिक असुरक्षित और अशांत हैं और अब तक विशेष रूप से शिया मुसलमानों को कई बार आतंकवादियों ने हमलों का निशाना बनाया है।

आतंकवादी गुट दाइश ने इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।  (Q.A.)