हर अमरीकी धमकी का मुक़ाबला करने के लिए हैं तैयारः वेनेज़ोएला
https://parstoday.ir/hi/news/world-i47438-हर_अमरीकी_धमकी_का_मुक़ाबला_करने_के_लिए_हैं_तैयारः_वेनेज़ोएला
अमरीकी धमकी के मुक़ाबले में वेनेज़ोएला ने सैन्य अभ्यास करने का निर्णय लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १५, २०१७ ०६:३१ Asia/Kolkata
  • हर अमरीकी धमकी का मुक़ाबला करने के लिए हैं तैयारः वेनेज़ोएला

अमरीकी धमकी के मुक़ाबले में वेनेज़ोएला ने सैन्य अभ्यास करने का निर्णय लिया है।

वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति निकोलस मादूरो ने कहा है कि अमरीकी धमकी के मुक़ाबले के उद्देश्य से देश की सशस्त्र सेना सैन्य अभ्यास करने जा रही है।

फ्रांस प्रेस के अनुसार मादूरो ने सोमवार को काराकास में कहा कि अमरीकी धमकी के बाद मैंने देश की सशस्त्र सेना को सैन्य अभ्यास करने का आदेश दिया है।  उन्होंने कहा कि वेनेज़ोएला का यह सैन्य अभ्यास निकट भविष्य में आरंभ हो जाएगा।  वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति ने कहा कि हम हर धमकी का मुक़ाबला करने के लिए तैयार हैं।

ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति ने हाल ही में कहा है कि वेनेज़ोएला के बारे में हमारे पास कई विकल्प मौजूद हैं जिनमें एक सैन्य विकल्प भी है।