अमरीका बन गया ख़तरनाक राष्ट्रः फ़ाइनैन्शियल टाइम्ज़
फ़ाइनैन्शियल टाइम्ज़ ने एक लेख प्रकाशित किया है जिसका शीर्षक है अमरीबा अब ख़तरनाक राष्ट्र बन गया है। अख़बार लिखता है कि अब तक ईरान और रूस के राजनेता ही अमरीका को विश्व शांति के लिए ख़तरा समझते थे खेद की बात यह है कि अब यह स्वीकार करना पड़ेगा कि इस विचार में किसी हद तक सच्चाई है।
ट्रम्प के शासनकाल में अमरीका ख़तरनाक राष्ट्र बन गया है। हाल ही में ट्रम्प उत्तरी कोरिया के शासक के साथ परमाणु हमले की बहस में कूद पड़े और वेनेज़ोएला पर सैनिक हमले का भी इशारा दे दिया और देश के भीतर गोरे नस्लपरस्तों का समर्थन किया।
अमरीका के घटक इस देश में जिस प्रकार का नेता देखना चाहते हैं ट्रम्प उसके बिल्कुल विपरीत हैं।
ट्रम्प विदेशों में जो विवाद खड़े कर रहे हैं वह अमरीका की आतंरिक असंबंधित नहीं हैं। अमरीका के राष्ट्रपति चुनावों में रूस के हस्तक्षेप के बारे में जो जांच चल रही है धीरे धीरे उसके घेरे में ट्रम्प के क़रीबी लोग भी आते जा रहे हैं।
कांग्रेस भी संकट में है और बार बार ट्रम्प सरकार के अधिकारी पदों से हटाए जा रहे हैं जबकि सड़क पर हिंसा की घटनाएं भी तेज़ हो गई हैं।
ट्रम्प का अमरीका की सत्ता में आना एसे संकट का प्रतीक है जो ट्रम्प का शासनकाल समाप्त हो जाने के बाद भी ख़त्म होने वाला नहीं है। ट्रम्प को वोट देने वाले लोग भी परेशान हो गए हैं।