नाइजेरिया में धमाकों में दर्जनों मौतें
नाइजेरिया में हुए धमाकों में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है। यह धमाका पूर्वोत्तरी प्रांत बोर्नो में हुआ है।
स्थानीय सूत्रों ने बताया कि मान्दारारी शहर में उस स्थान पर हुई जहां आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के शिविर स्थापित हैं। पहला धमाका हुआ जिसके बाद दुकानें बंद होने लगीं तो इसी बीच दो और धमाके हुए।
बहुत से लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
इस हमले की ज़िम्मेदारी अभी तक किसी गुट ने नहीं ली है लेकिन इस प्रकार के हमलों के लिए बोको हराम नामक तकफ़ीरी चरमपंथी गुट को ज़िम्मेदार माना जाता है।
हालिया हफ़्तों के दौरान बोको हराम के आतंकियों ने बोर्नो में कोई हमले किए हैं। हमलों में मस्जिदों, बाज़ारों और शिविरो को निशाना बनाया गया है।
दिसम्बर 2016 में देश के राष्ट्रति मुहम्मदु बुहारी ने दावा किया था कि सेना ने बोको हराम को कुचल दिया है लेकिन यह संगठन आज भी अपने हमले कर रहा है।
दूसरी ओर ईरान ने नाइजेरिया में हुए इन धमाकों की निंदा की है।