अफ़ग़ानिस्तान, बल्ख़ प्रांत का चमताल शहर, तालेबान से स्वतंत्र
अफ़़गानिस्तान के बल्ख़ प्रांत के चमताल शहर में तालेबान के लड़ाकों ने सेना पर भीषण हमला किया जिसे सेना के जवानों ने समय रहते ही विफल बना दिया।
अफ़ग़ानिस्तान की आवा समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार बल्ख़ पुलिस के वरिष्ठ कमान्डर सैयद कमाल सादात ने मंगलवार को एक पत्रकार सम्मेलन में चमताल शहर में सेना के अभियान की समाप्ति की घोषणा की।
उनका कहना था कि चमताल शहर में तालेबान की हालिया कार्यवाही, विदेशी गुप्तचर संस्थाओं विशेषकर पाकिस्तानी गुप्तचर संस्था के वित्तीय समर्थन से अंजाम दी गयी। अफ़ग़ान पुलिस के इस अधिकारी का कहना है कि तालेबान के लड़ाकों ने फ़ारयाब, जूज़जान और सरपुल प्रांतों तथा बल्ख़ प्रांत के अन्य शहरों से चमताल शहर पर हमला किया था किन्तु सेना के दो दिवसीय अभियान के परिणाम में तालेबान के समस्त हमलों को नाकाम बना दिया गया।
सैयद कमाल सादात का कहना है कि तालेबान का एक लड़का सेना की वर्दी में पुलिसकर्मियों के बीच घुस गया था और वह वहां से तालेबान को रिपोर्टें दे रहा था। उनका कहना था कि सेना के जवानों ने उस घुसपैठियों को धरदबोचा और अब उसे पूछताछ की जा रही है।
बल्ख़ पुलिस के कमान्डर का कहना था कि चमताल शहर की कार्यवाही के दौरान तालेबान के 100 से अधिक लड़ाके मारे गये जबकि इस कार्यवाही में पांच सुरक्षा कर्मी हताहत और 18 अन्य घायल हुए हैं।
ज्ञात रहे कि तालेबान ने हाल ही में चमताल शहर पर नियंत्रण किया था जिसके बाद सेना ने शहर को फिर से अपने नियंत्रण में ले लिया है। (AK)