ट्रम्प के आरोपों से क्षुब्ध पाकिस्तान को मिला चीन का साथ
पाकिस्तान ने अमरीका के आरोप पर गहरी नाराज़गी जताते हुए कहा कि अमरीका ने ग़लत दावे करने के बजाए आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में पाकिस्तान का साथ दे।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफ़ीस ज़करिया ने कहा कि पाकिस्तान अपनी धरती किसी के भी ख़िलाफ़ प्रयोग नहीं होने देता और अमरीका ग़लत दावे करने के बजाए आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में पाकिस्तान का साथ दे।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रायल के प्रवक्ता ने कहा कि ट्रम्प की नई रणनीति के बारे में मंत्रिमंडल की बैठक्ष में चर्चा होगी और 24 अगस्त को राष्ट्रीय सुरक्षा कमेटी की बैठक होकी जिसके बाद पाकिस्तान सरकार इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करेगी। नफ़ीस ज़करिया का कहना था कि पाकिस्तान ने अमरीकी राष्ट्रपति के बयान का नोटिस ले लिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकाने होने का दावा ग़लत है। प्रवक्ता ने कहा कि यह बहुत निराशाजनक है कि अमरीका की रणनीति में पाकिस्तान की क़ुरबानियों को नज़रअंदाज़ किया गया।
उधर चीन ने पाकिस्तान का साथ देते हुए कहा है कि आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में पाकिस्तान ने जो क़ुरबानियां दी हैं उनकी उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए।
पाकिस्तान पर अमरीका की ओर आतंकियों को शरण देने का आरोप लगाए जाने के बाद चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि हम पाकिस्तान का भरपूर समर्थन का इरादा रखते हैं।