उत्तरी कोरिया ने तीन मीज़ाइल फ़ायर किए
अमरीकी सेना के कमान्डर ने कहा है कि उत्तरी कोरिया ने मध्यम दूरी के तीन बैलेस्टिक मीज़ाइल दाग़े हैं।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार प्रशांत महासागर में अमरीकी कमान्डर ने कहा कि इन तीन मीज़ाइलों में से दो हवा में विस्फोटित हो गये जबकि तीसरा जापान के समुद्र में जा गिरा। दक्षिणी कोरिया के अधिकारियों का कहना है कि इन मीज़ाइलों को उत्तरी कोरिया के गांगून प्रांत से फ़ायर किया गया और वह लगभग 250 किलोमीटर दूर तक गये।
पिछले महीने एक अंतरमहाद्वपीय मीज़ाइल का प्रशीक्षण करने के बाद उत्तरी कोरिया ने धमकी दी थी कि वह प्रशांत महासागर में अमरीकी इलाक़े गुआम पर मीज़ाइल हमला करेगा किन्तु अमरीकी सरकार का कहना है कि हालिया फ़ायर किए गये मीज़ाइल गुआम या अमरीका के लिए ख़तरा नहीं हैं।
उत्तरी कोरिया की ओर से अधिकतर उस समय मीज़ाइल फ़ायर किए जाते हैं जब अमरीका और दक्षिणी कोरिया के बीच सैन्य अभ्यास होते हैं। बीबीसी के अनुसार हज़ारों अमरीकी और दक्षिणी कोरिया सैनिक संयुक्त सैन्य अभ्यास में भाग ले रहे हैं। अमरीकी कमान्डर का कहना है कि यह तीनों मीज़ाइल 30 मिनट के भीतर फ़ायर किए गये हैं।
दक्षिणी कोरिया के रक्षामंत्रालय ने कहा है कि सेना उत्तरी कोरिया पर नज़र रखे हुए है ताकि अधिक उकसावे की कार्यवाही से निपटा जा सके। (AK)