वहाबी इमाम की शियों, हिंदुओं, ईसाईयों और रूसियों को बद-दुआ
https://parstoday.ir/hi/news/world-i48118-वहाबी_इमाम_की_शियों_हिंदुओं_ईसाईयों_और_रूसियों_को_बद_दुआ
स्विट्ज़रलैंड में एक वहाबी धर्मगुरु ने मस्जिद में नमाज़ के दौरान ईश्वर से दुआ की है कि वह शिया मुसलमानों, हिंदुओं, ईसाईयों और रूसियों को नष्ट कर दे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २६, २०१७ १०:०२ Asia/Kolkata
  • वहाबी इमाम की शियों, हिंदुओं, ईसाईयों और रूसियों को बद-दुआ

स्विट्ज़रलैंड में एक वहाबी धर्मगुरु ने मस्जिद में नमाज़ के दौरान ईश्वर से दुआ की है कि वह शिया मुसलमानों, हिंदुओं, ईसाईयों और रूसियों को नष्ट कर दे।

स्विस अधिकारियों ने वहाबी इमाम की इस बद-दुआ की पुष्टि की है। “इमाम ने मस्जिद में नमाज़ियों की उपस्थिति में कहा, हे ईश्वर, मैं तुझसे प्रार्थना करता हूं कि हमारे धर्म के दुश्मन शियों, हिंदूओं, ईसाईयों और रूसियों को तबाह कर दे और इस्लाम की प्रतिष्ठा को वापस लौटा दे। हे ईश्वर मैं तुझसे मांग करता हूं कि इन सभी को तबाह और बरबाद कर दे।”

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, लाबियाई मूल के शरणार्थी वहाबी इमाम, इस ईसाई बहुल देश में सामाजिक योजनाओं के तहत अब तक 6 लाख 20 हज़ार डॉलर की राशि प्राप्त कर चुके हैं।

स्विस अख़बार टैगेस अनज़ीगर ने वहाबी इमाम अबू रमज़ान के बारे में की गई पड़ताल में पाया है कि दूसरे धर्मों और मतों के अनुयाईयों को नष्ट करने की दुआ मांगने वाले यह साबह, पिछले 13 वर्षों के दौरान 6 लाख 20 हज़ार अमरीकी डॉलर सरकार से प्राप्त कर चुके हैं। msm