अमरीका ने अफ़ग़ानिस्तान भेजे 20 अपाची हैलिकाप्टर और 190 सैनिक
https://parstoday.ir/hi/news/world-i48230-अमरीका_ने_अफ़ग़ानिस्तान_भेजे_20_अपाची_हैलिकाप्टर_और_190_सैनिक
अमरीकी सेना ने अफ़ग़ानिस्तान की सरकार की अनुमति के बिना अपने सैनिक और हेलिकाप्टर, काबुल भेजने आरंभ कर दिये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २८, २०१७ ०३:३७ Asia/Kolkata
  • अमरीका ने अफ़ग़ानिस्तान भेजे 20 अपाची हैलिकाप्टर और 190 सैनिक

अमरीकी सेना ने अफ़ग़ानिस्तान की सरकार की अनुमति के बिना अपने सैनिक और हेलिकाप्टर, काबुल भेजने आरंभ कर दिये हैं।

तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार वाशिग्टन ने काबुल से सलाह मशवरे के बिना ही अपने 190 सैनिक तथा 20 आपाची हैलिकाप्टर अफ़ग़ानिस्तान भेजे हैं।

अमरीकी सेनेट में सशस्त्र सेना की समिति की एक सदस्य जो-विल्सन ने बताया है कि वाशिग्टन इस बात के लिए मजबूर नहीं है कि अपने सैनिकों को भेजने के लिए अफ़ग़ानिस्तान की सेना से अनुमति प्राप्त करे।  उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने सेना को जो आदेश जारी किया है उसके अनुसार जहां अफ़ग़ानिस्तान में अधिक अमरीकी सैनिक भेजे जाएंगे वहीं पर अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी सैनिकों के अधिकारों में वृद्धि की गई है।

ज्ञात रहे कि इस समय अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका के लगभग 10000 सैनिक मौजूद हैं और नई अमरीकी रणनीति के अनुसार 4000 सैनिकों को अफ़ग़ानिस्तान भेजा जाएगा।

राजनैतिक मामलों के जानकारों का कहना है कि पिछले 17 वर्षों से अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति से इस देश की शांति एवं सुरक्षा में कोई सुधार नहीं हुआ बल्कि अमरीकी सैनिकों के कारण अफ़ग़ानी जनता को बहुत सी परेशानियों का सामना रहा है। यही कारण है कि अफ़ग़ानिस्तान के लोग अपने देश से अमरीकी सैनिकों को निकाल बाहर करने के लिए कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं।  वे लोग अपने देश में अशांति का मुख्य कारण अमरीकी सैनिकों की तेनाती को मानते हैं।