अफ़ग़ान सैनिकों पर तालेबान का आत्मघाती हमला कई हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i48236-अफ़ग़ान_सैनिकों_पर_तालेबान_का_आत्मघाती_हमला_कई_हताहत
तालेबान की ओर से अफ़ग़ानिस्तान के सैनिकों पर किये गए आत्मघाती हमले में कम से कम 13 लोग मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २८, २०१७ ०६:०२ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ान सैनिकों पर तालेबान का आत्मघाती हमला कई हताहत

तालेबान की ओर से अफ़ग़ानिस्तान के सैनिकों पर किये गए आत्मघाती हमले में कम से कम 13 लोग मारे गए हैं।

फ़्रांस प्रेस के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान की एक सैनिक टुकड़ी हेलमंद प्रांत के नवा नगर के एक बाज़ार से गुज़र रही थी।  इसी बीच वहां पर किसी ने आत्मघाती विस्फोट कर दिया।  इस धमाके के परिणाम स्वरूप कम से कम 13 लोग मारे गए।  मृतकों में आम लोग भी शामिल हैं।  कुछ रिपोर्टों में इसे बारूदी सुरंग का विस्फोट बताया गया है।

इसी बीच घटना स्थल के निकट स्थित अस्पताल के एक अधिकारी का कहना है कि हालांकि 13 लोगों के मारे जाने की बात कही जा रही है किंतु अस्पताल में अबतक 15 शव और 19 घायल, लाए जा चुके हैं।  उन्होंने अपना नाम छिपाने की शर्त पर बताया कि मरने वालों में अधिकांश सैनिक हैं जबकि घायलों में अधिकांश आम नागरिक हैं।

तालेबान ने इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।  इससे पहले 23 अगस्त को भी हेलमंद में तालेबान के एक आत्मघाती हमलें में 5 लोग मारे गए थे जबकि 25 घायल हुए थे।