अफ़ग़ानिस्तान में दशकों तक बने रहेंगेः अमरीका
https://parstoday.ir/hi/news/world-i48338-अफ़ग़ानिस्तान_में_दशकों_तक_बने_रहेंगेः_अमरीका
सीआईए के भूतपूर्व प्रमुख ने स्पष्ट किया है कि अमरीकी सैनिक अफ़ग़ानिस्तान में दशकों तक बाक़ी रहेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २९, २०१७ ११:१० Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान में दशकों तक बने रहेंगेः अमरीका

सीआईए के भूतपूर्व प्रमुख ने स्पष्ट किया है कि अमरीकी सैनिक अफ़ग़ानिस्तान में दशकों तक बाक़ी रहेंगे।

तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार मध्यपूर्व और अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी सैनिक कमांडर रहे जनरल डेविड पीटरसन ने कहा कि अमरीका और नैटो के सदस्य देशों के सैनिक कई दशकों तक अफ़ग़ानिस्तान में बाक़ी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि अपने हितों के कारण अमरीकी, वर्षों तक अफ़ग़ानिस्तना में रहेंगे।  अमरीका के पूर्व सीआईए प्रमुख के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका का युद्ध अभी समाप्त नहीं हुआ है।  उनका मानना है कि अफ़ग़ानिस्तान और क्षेत्र के बारे में अमरीका की नई रणनीति में अफ़ग़ानिस्तान से बाहर आने के लिए समय सीमा का निर्धारण नहीं किया गया है।

इसी बीच अफ़ग़ानिस्तान में नैटो के कमांडर जाॅन नेकल्सन ने कहा है कि जब तक तालेबान युद्ध बंद नहीं करते और अफ़ग़ानिस्तान की सरकार के साथ शांति वार्ता आरंभ नहीं करत उस समय तक विदेशी सैनिक अफ़ग़ानिस्तान में बने रहेंगे।