वेनेज़ुएला को दूसरा सीरिया बनाने का प्रयास
https://parstoday.ir/hi/news/world-i48360-वेनेज़ुएला_को_दूसरा_सीरिया_बनाने_का_प्रयास
वेनेज़ुएला की पूर्व विदेशमंत्री और वेनेज़ुएला के संस्थापकों की परिषद की वर्तमान प्रमुख डेल्सी रोडरीक्स ने कहा है कि वेनेज़ुएला के दक्षिणपंथियों को अमरीका से हथियार मिल रहे हैं।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Aug २९, २०१७ १३:४५ Asia/Kolkata

वेनेज़ुएला की पूर्व विदेशमंत्री और वेनेज़ुएला के संस्थापकों की परिषद की वर्तमान प्रमुख डेल्सी रोडरीक्स ने कहा है कि वेनेज़ुएला के दक्षिणपंथियों को अमरीका से हथियार मिल रहे हैं।

वेनेज़ुएला सरकार के विरोधियों ने इससे पहले देश के विरुद्ध अमरीकी के कड़े आर्थिक प्रतिबंधों का स्वागत किया था। वेनेज़ुएला सरकार के विरोधियों ने हालिया चार वर्षों के दौरान निकोलस मादूरू की सरकार को गिराने के किसी भी प्रकार के प्रयास को हाथ से जाने नहीं दिया। निकोलस सरकार के विरोधियों ने अपने समर्थित मीडिया की सहायता से अपने समर्थकों को संसद भवन में घुसा दिया और उसके बाद से संसद वेनेज़ुएला सरकार के विरुद्ध षड्यंत्र करने वालों के केन्द्र में परिवर्तित हो गयी। सांसदों ने सरकार के दृष्टिगत सभी प्रस्तावों को रद्द कर दिया और वे सरकार के मुक़ाबले में खड़े हो गये।

आख़िरकार वेनेज़ुएला सरकार और देश के कुछ समझदार लोगों ने संस्थापकों की परिषद के गठन का फ़ैसला किया और उन्होंने देश के पूर्व संविधान को जिसके कारण देश के सामने गंभीर समस्याएं पैदा हुईं, बदल दिया। वेनेज़ुएला के विरुद्ध प्रतिबंध लगाने के लिए संस्थापक परिषद के चुनाव अमरीका के लिए बहाना बन गये। संयुक्त राष्ट्र संघ में इस देश के प्रतिनिधि रफ़ाएल रामीरज़ का कहना है कि प्रतिबंध लगाने के पीछे अमरीका का लक्ष्य, वेनेज़ुएला के तेल उद्योग को नुक़सान पहुंचाना है जो देश की आय का मुख्य स्रोत है।

राजनैतिक टीकाकारों का मानना है कि वेनेज़ुएला सरकार के विरोधियों का यह दृष्टिकोण, जनता के निकट उनके स्थान और उनकी विश्वसनीयता को कम कर सकता है विशेषकर यह कि सशस्त्र कार्यवाही करने और नागरिकों की सुरक्षा को ख़तरे में डालने के उनके प्रयास हमेशा से निंदनीय रहे हैं। (AK)