कोरिया प्रायःद्वीप की स्थिति बहुत संवेदनशीलःचीन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i48402-कोरिया_प्रायःद्वीप_की_स्थिति_बहुत_संवेदनशीलःचीन
चीन का कहना है कि कोरिया प्रायःद्वीप की स्थिति इस समय बहुत अधिक संवेदनशील है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ३०, २०१७ ११:२८ Asia/Kolkata
  • कोरिया प्रायःद्वीप की स्थिति बहुत संवेदनशीलःचीन

चीन का कहना है कि कोरिया प्रायःद्वीप की स्थिति इस समय बहुत अधिक संवेदनशील है।

चीन के विदेश मंत्रालय ने कोरिया प्रायःद्वीप की वर्तमान स्थिति के दृष्टिगत चेतावनी दी है।

उत्तरी कोरिया की ओर से मंगलवार को किये जाने वाले मिज़ाइल परीक्षण के बाद चीन ने एक बयान जारी करके कहा है कि कल उत्तरी कोरिया द्वारा किये गए मिज़ाइल परीक्षण ने क्षेत्र की स्थिति को बहुत संवेदनशील कर दिया है।  चीन के विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि इस समय स्थिति बहुत ही तनावपूर्ण बनी हुई है।  चीन के बयान में कहा गया है कि कोरिया प्रायःद्वीप के संवेदनशील हालात के बावजूद अभी भी वार्ता का रास्ता खुला हुआ है।

उल्लेखनीय है कि उत्तरी कोरिया ने मंगलवार को एक मिज़ाइल का परीक्षण किया था जो जापान से गुज़रता हुआ प्रशांत महासागर के निकट होकाइडो क्षेत्र में गिरा।

उत्तरी कोरिया की ओर से घोषणा की जा चुकी है कि जबतक अमरीका और उसके घटक, पियुंग्यांग के लिए समस्याएं उत्पन्न करते रहेंगे, उस समय तक यह देश भी अपनी सैनिक क्षमता को बढ़ाने के प्रयास करता रहेगा।