रूस के स्टार कुश्तीगीर मक्के में+फ़ोटो
Aug ३१, २०१७ १४:२४ Asia/Kolkata
रूस के कुश्ती मुक़ाबलों के स्टार भी हज के लिए पवित्र नगर मक्का पहुंचे हैं।
रूसी कुश्तीगीर हज की विशेष वेशभूषा में बहुत उत्साहित दिखाई दिए जबकि साथ मौजूद लोगों ने भी उनका प्रोत्साहन बढ़ाया।
इन कुश्ती पहलवानों में एक अदुर्रशीद सअदुल्लाहयोफ़ हैं जिन्हें रशियन टैंक कहा जाता है वह ओलंपिक मुक़ाबलों में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।
अनवर गेदवीएफ़ भी रियो ओलंपिक के रजत पदक विजेता हैं जो हज के लिए मक्का गए हैं। अब्दुस्सलाम गादीसोफ़ भी हज के लिए मक्का गए हैं वह भी ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
टैग्स