हिकमतयार ने की दाइश की बैअतः मुहम्मद नूर
बलख़ प्रांत के गवर्नर ने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान के इस्लामी दल के प्रमुख गुलबदीन हिकमतयार ने आतंकवादी गुट दाइश की बैअत कर ली है।
तसनीम न्यूज़ एजेन्सी के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान के बलख़ प्रांत के राज्यपाल अता मुहम्मद नूर ने शुक्रवार को कहा है कि इसमें कोई शक नहीं है कि गुलबदीन हिकमतयार, दाइश की बैअत कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान के आम लोगों विशेषकर शिया मुसलमानों की हत्या में हिकमतयार की भूमिका है।
अता मुहम्मद नूर ने ईदुल अज़हा की नमाज के बाद अपने एक संबोधन में कहा कि निःस्न्देह, हिकमतयार, दाइश की बैअत कर चुके हैं और मुसलमानों के बारे में उनके विचार और दृष्टिकोण दर्शाते हैं कि शिया मुसलमानों के हालिया जनसंहारों में उनकी भूमिका रही है।
बलख़ के गवर्नर ने कहा है कि दाइश का साथ देने के कारण हिकमतयार को निश्चित रूप से क्षति उठानी पड़ेगी। अता मुहम्मद नूर ने अफ़ग़ानिस्तान के उत्तरी क्षेत्र की हालिया अशांति की ओर संकेत करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में हमारी ज़िम्मेदारी, फैलाई जाने वाली अशांति को समाप्त करना है।