अमरीका की उत्तर कोरिया को धमकी, सभी ऑप्शन मेज़ पर हैं
अमरीका ने एक बार फिर उत्तर कोरिया को सभी ऑप्शन मेज़ पर होने की धमकी दी है।
वाइट हाउस की प्रवक्ता ने शुक्रवार की रात प्यूंग यांग के ख़िलाफ़ वॉशिंग्टन के दुश्मनी भरे व्यवहार के जारी क्रम में कहा कि उत्तर कोरिया से टकराने के लिए सभी ऑप्शन मेज़ पर मौजूद हैं।
सारा सैन्डर्ज़ ने बल दिया कि वॉशिंग्टन उत्तर कोरिया के विषय पर गंभीर नज़र रखे हुए है।
ग़ौरतलब है कि हालिया दिनों में अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के युद्धोन्मादी व्यवहार के कारण अमरीका-उत्तर कोरिया के बीच तनाव बढ़ गए हैं। ट्रम्प ने 8 अगस्त को उत्तर कोरिया को सैन्य हमले की धमकी दी थी।
वॉशिंग्टन कि जिसका कोरिया प्रायद्वीप में तनाव बढ़ाने में बड़ा रोल है, उत्तर कोरिया से सैन्य व परमाणु टेस्ट रोकने की मांग करता है लेकिन प्यूंगयांग का कहना है कि जब तक अमरीका और उसके घटकों की ओर से उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ धमकी जारी रहेगी, यह देश अपनी सैन्य क्षमता को मज़बूत करेगा और पूर्व हमला करने की ताक़त बढ़ाता जाएगा। (MAQ/N)