अमरीका को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगाः रूस
रूस का कहना है कि अमरीका की वर्तमान सरकार, रूस विरोधी कार्यवाहियों में बहुत आगे बढ़ चुकी है।
रूस की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ाख़ारोव ने कहा है कि सेन फ्रांसिस्को में रूसी काउन्सलेट का बंद किया जाना, अन्तर्राष्ट्रीय कूटनीति का खुला उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि यह कार्यवाही, माॅस्को और वाशिग्टन के संबन्धों में अधिक तनाव पैदा करेगी। मारिया ज़ाख़ारोव ने कहा कि अमरीकी कार्यवाही का मुंहतोड़ उत्तर दिया जाएगा। दूसरी ओर रूसी विदेशमंत्री सरगेई लावरोफ़ ने भी कहा है कि अमरीका ने रूस के विरुद्ध अकारण जो कार्यवाही की है उसका उत्तरअवश्य दिया जाएगा।
इसी बीच राजनैतिक जानकारों का कहना है कि वर्तमान समय में अमरीका और रूस के संबन्ध बहुत अधिक तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमरीका ने रूस के विरुद्ध कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगा दिये हैं जबकि रूस ने मध्य एशिया और सीरिया के संबन्ध में अमरीकी योजनाओं को नष्ट कर दिया है।