रूसी कूटनयिकों ने अमरीका में शरण नहीं लीः ज़ाख़ारोवा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i48522-रूसी_कूटनयिकों_ने_अमरीका_में_शरण_नहीं_लीः_ज़ाख़ारोवा
रूस के विदेश मंत्रालय ने इन समाचारों का कड़ाई से खण्डन किया है कि कुछ रूसी कूटनयिकों ने अमरीका में राजनैतिक शरण की अपील की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०३, २०१७ ०८:५१ Asia/Kolkata
  • रूसी कूटनयिकों ने अमरीका में शरण नहीं लीः ज़ाख़ारोवा

रूस के विदेश मंत्रालय ने इन समाचारों का कड़ाई से खण्डन किया है कि कुछ रूसी कूटनयिकों ने अमरीका में राजनैतिक शरण की अपील की है।

स्पूटनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ाख़ारोव ने कहा कि यह केवल अफ़वाह है।

उन्होंने कहा कि सैन फ़्रांसिस्को में रूसी कूटनयिकों द्वारा राजनैतिक शरण की अपील पर आधारित समाचार को प्रसारित करने का उद्देश्य, अमरीका में रूसी समपत्ति के संबन्ध में लोगों के ध्यान को हटाना है। मारिया ज़ाख़ारोव ने कहा कि अमरीकी एजेन्सियां इस अफ़वाह को फैलाकर एक प्रकार से रूस के विरुद्ध मनोवैज्ञानिक युद्ध छेड़ रही हैं।रूसी विदेशमंत्रालय ने शनिवार को एक बयान जारी करके सैन फ़्रांसिस्को में रूसी काउन्सलेट के तलाशी अभियान की निंदा करते हुए इसे अन्तर्राष्ट्रीय नियमों के विरुद्ध बताया था।

ज्ञात रहे कि शनिवार को ही अमरीका के सुरक्षाबलों ने कूटनैतिक सिद्धांतों का उल्लंघन करते हुए सैन फ्रांसिसको में स्थित रूसी काउन्सलेट के अंदर जाकर उसकी तलाशी ली थी।