पुतीनः ट्रम्प मेरी दुल्हन नहीं और मैं उनका दूल्हा नहीं
https://parstoday.ir/hi/news/world-i48628-पुतीनः_ट्रम्प_मेरी_दुल्हन_नहीं_और_मैं_उनका_दूल्हा_नहीं
रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतीन ने चीन में ब्रिक्स सम्मेलन के अवसर पर चीन में मंगलवार को एक प्रेस कान्फ़्रेन्स में कहा कि कहा कि ट्रम्प मेरी दुल्हन नहीं और मैं उनका दूल्हा नहीं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०६, २०१७ ०६:०४ Asia/Kolkata
  • पुतीनः ट्रम्प मेरी दुल्हन नहीं और मैं उनका दूल्हा नहीं

रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतीन ने चीन में ब्रिक्स सम्मेलन के अवसर पर चीन में मंगलवार को एक प्रेस कान्फ़्रेन्स में कहा कि कहा कि ट्रम्प मेरी दुल्हन नहीं और मैं उनका दूल्हा नहीं।

पुतीन ने दोनों देशों के बीच कूटनैतिक संबंधों का दायरा सिमटने के संबंध में एक सवाल के जवाब में यह बात कही।

पुतीन ने कहा कि ट्रम्प अपने देश के राष्ट्रीय हितों से मार्गदर्शित होते हैं और मैं अपने देश के राष्ट्रीय हितों से। मुझे उम्मीद है कि हम द्विपक्षीय व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों के समाधान के लिए किसी सहमति तक पहुंच जाएंगे और यह आशा अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने भी जताई है।

पुतीन ने अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर महाभियोग चलाए जाने की संभावना के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि अमरीका के घरेलू नीति को यहां चर्चा में लाना बिल्कुल ग़लत होगा।

रूसी कूटनयिकों को बाहर निकालने के अमरीका के निर्णय के बारे पूछे गए सवाल के जवाब में पुतीन ने कहा कि अमरीकियों को कूटनयिकों की संख्या कम करने का अधिकार है लेकिन उन्होंने यह काम बड़े अभद्र तरीक़े से किया है और इसका अमरीकियों पर अच्छा असर नहीं पड़ेगा।

इस समय अमरीका और रूस के संबंधों में नए प्रकार का तनाव पैदा हो गया है।