फ़्रांस में मिली विस्फोटक पदार्थों की भूमिगत प्रयोगशाला
https://parstoday.ir/hi/news/world-i48723-फ़्रांस_में_मिली_विस्फोटक_पदार्थों_की_भूमिगत_प्रयोगशाला
फ़्रांस की राजधानी पेरिस में विस्फोटक पदार्थों की एक भूमिगत प्रयोगशाला मिली है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०७, २०१७ १५:०७ Asia/Kolkata
  • फ़्रांस में मिली विस्फोटक पदार्थों की भूमिगत प्रयोगशाला

फ़्रांस की राजधानी पेरिस में विस्फोटक पदार्थों की एक भूमिगत प्रयोगशाला मिली है।

फ़्रांस के गृहमंत्री ने बताया है कि राजधानी पेरिस के निकटवर्ती क्षेत्र में विस्फोटक पदार्थों की एक भूमिगत प्रयोगशाला का पता चला है।  गेरार्ड कोलंबस  Gerard Columbus के अनुसार बुधवार को इस भूमिगत प्रयोगशाला के बारे में पता चला।

उनका कहना था कि पेरिस में पुलिस ने Villejuif  वेलिजुइफ नामक क्षेत्र में विस्फोट पदार्थों की एक भूमिगत प्रयोगशाला का पता लगाया।  इस प्रयोगशाला में जो विस्फोटक पदार्थ मिले हैं उनका प्रयोग सामान्यतः आतंकवादी गुट करते हैं।  इस भूमिगत स्थान से कुछ बम और रासायनिक पदार्थ भी मिला है।

फ्रांस की पुलिस ने इस बारे में अधिक जानकारी देने से इन्कार करते हुए इतना और बताया है कि इस मामले के संबन्ध में तीन लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।

ज्ञात रहे कि हालिया कुछ महीनों के दौरान यूरोप विशेषकर फ़्रांस के कई क्षेत्रों में आतंकवादी हमले हुए हैं जिसके कारण वहां पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।