रोहिंग्या मुसलमानों को हम शरण देंगेः मलेशिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i48759-रोहिंग्या_मुसलमानों_को_हम_शरण_देंगेः_मलेशिया
मलेशिया ने घोषणा की है कि वह अत्याचारग्रस्त रोहिंग्या मुसलमानों को शरण देने के लिए तैयार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०८, २०१७ १०:५८ Asia/Kolkata
  • रोहिंग्या मुसलमानों को हम शरण देंगेः मलेशिया

मलेशिया ने घोषणा की है कि वह अत्याचारग्रस्त रोहिंग्या मुसलमानों को शरण देने के लिए तैयार है।

मलेशिया ने एेलान किया है कि वे रोहिंग्या मुसलमान जो, म्यांमार सरकार के अमानवीय अपराधों से बचकर भाग रहे हैं उन्हें वह शरण देने के लिए तैयार है।

रोएटर के अनुसार मलेशिया के तटरक्षक बलों के प्रमुख ज़ुलकिफ़ीली बिन अबूबक्र ने कहा है कि वे निर्दोष रोहिंग्या मुसलमान जो म्यांमार की सरकार और चरमपंथी बौद्ध भिक्षुओं के अत्याचारों से बचकर भार रहे हैं उनको मलेशिया में शरण दी जाएगी।  उन्होंने कहा कि रक्तपात से बचकर भागने वाले रोहिंग्या मुसलमानों को हम शरण दे सकते हैं। वर्तमान समय में मलेशिया ने लगभग एक लाख रोहिंग्या मुसलमानों को शरण दे रखी है।

इससे पहले थाईलैण्ड की ओर से भी घोषणा की जा चुकी है कि वह रोहिंग्या मुसलमानों को शरण देने के लिए तैयार है।