चीन और पाकिस्तान का संयुक्त सैन्य अभ्यास आरंभ
Sep ०८, २०१७ १४:२८ Asia/Kolkata
पाकिस्तान और चीन की वायुसेनाओं ने चीन में संयुक्त सैन्य अभ्यास आरंभ किया है।
शिनहुआ समाचार एजेन्सी के अनुसार चीन और पाकिस्तान ने शुक्रवार से संयुक्त सैन्य अभ्यास आरंभ किया है। 8 सितंबर से आरंभ होने वाला वायुसेनाओं का यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 20 दिनों तक जारी रहेगा।
इस सैन्य अभ्यास में जी-11 और जीएच-7 युद्धक विमानों सहित केजी-200 आवाक्स और ज़मीन से आकाश में मारे करने वाले मिज़ाइल सिस्टम का प्रयोग किया जाएगा। चीन की वायुसेना के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान ने इस सैन्य अभ्यास में भाग लेने के लिए अपने युद्धक विमान और अन्य सैन्य उपकरण चीन भेजे हैं।
ज्ञात रहे कि मार्च 2011 से पाकिस्तान और चीन के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास आरंभ हुए हैं।
टैग्स