जनसंहार रुकवाने के लिए म्यांमार पर दबाव डाला जाएः मलेशिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i48905-जनसंहार_रुकवाने_के_लिए_म्यांमार_पर_दबाव_डाला_जाएः_मलेशिया
मलेशिया का कहना है कि जनसंहार रुकवाने के लिए म्यांमार पर दबाव बनाया जाए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १०, २०१७ १३:४० Asia/Kolkata
  • जनसंहार रुकवाने के लिए म्यांमार पर दबाव डाला जाएः मलेशिया

मलेशिया का कहना है कि जनसंहार रुकवाने के लिए म्यांमार पर दबाव बनाया जाए।

निर्दोष रोहिंग्या मुसलमानों पर किये जाने वाले अत्याचारों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मलेशिया का कहना है कि इन अत्याचारों को रुकवाने के लिए म्यांमार की सरकार पर दबाव डाला जाए।

मलेशिया के विदेश उपमंत्री रीज़ाल मेरीकान ने कहा है कि म्यांमार पर दबाव डालने के लिए ओआईसी जैसी बड़ी संस्था को प्रयोग किया जा सकता है।  उन्होंने इस बात की कड़ी आलोचना की कि म्यांमार सरकार  ने स्थति की समीक्षा के लिए राष्ट्रसंघ की टीम आने की अनुमति नहीं दी।  इस बारे में म्यांमार की सरकार का यह तर्क है कि राष्ट्रसंघ की टीम के देश में दाख़िल होने की स्थिति की समीक्षा से राख़ीन संकट अधिक गहरा हो जाएगा।

ज्ञात रहे कि म्यांमार के राख़ीन प्रांत में रहने वाले रोहिंग्या मुसलमानों पर 2012 से अतिवादी बौद्धों की ओर से हमले किये जा रहे हैं।  समाचारों में बताया गया है कि पिछले दो सप्ताहों से म्यांमार की सेना और अतिवादी बौद्ध मिलकर रोहिंग्या मुसलमानों की हत्याएं कर रहे हैं जिसके कारण हज़ारों की संख्या में रोहिंग्या मुसलमान मारे गए हैं।