रोहिंग्या मुसलमानों के विरुद्ध हिंसा रुकनी चाहिएः अर्दोग़ान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i48911-रोहिंग्या_मुसलमानों_के_विरुद्ध_हिंसा_रुकनी_चाहिएः_अर्दोग़ान
तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा है कि रोहिंग्या मुसलमानों के विरुद्ध जारी हिंसा को तुरंत रुकवाया जाए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १०, २०१७ १४:२१ Asia/Kolkata
  • रोहिंग्या मुसलमानों के विरुद्ध हिंसा रुकनी चाहिएः अर्दोग़ान

तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा है कि रोहिंग्या मुसलमानों के विरुद्ध जारी हिंसा को तुरंत रुकवाया जाए।

रजब तैयब अर्दोग़ान का कहना है कि हम अपने रोहिंग्या मुसलमान भाइयों की हर प्रकार से सहायता करने के लिए तैयार हैं।  उन्होंने कहा कि यह हिंसा तत्काल रुकनी चाहिए।

मेहर समाचार एजेन्सी के अनुसार तुर्की के राष्ट्रपति ने रविवार को आस्ताना में ओआईसी की शिखर बैठक में रोहिंग्या मुसलमानों की सहायता करने पर बल दिया।  अर्दोग़ान ने कहा कि म्यांमार में हमारे मुसलमान भाईयों के साथ बहुत बुरा और अपमान जनक व्यवहार किया जा रहा है।  इन अत्याचारों के कारण रोहिंग्या मुसलमान अपनी मातृभूमि छोड़ने पर विवश हो रहे हैं।

तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा कि रोहिंग्या मुसलमानों को अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए हमें आगे आना होगा।  उन्होंने कहा कि म्यांमार और बांग्लादेश के लोगों के माध्यम से इस संकट को सुलझाना चाहते हैं।अर्दोग़ान ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि वे रोहिंग्या मुसलमान जिन्होंने बांग्लादेश में शरण ले रखी है उन्हें रहने के लिए स्थान की आवश्यकता है।  उन्होंने कहा कि इस संकट के समाधान के लिए इस्लामी देश आगे आएं।