रोहिंग्या मुसलमानों के बारे में सुरक्षा परिषद की बैठक की मांग
https://parstoday.ir/hi/news/world-i49015-रोहिंग्या_मुसलमानों_के_बारे_में_सुरक्षा_परिषद_की_बैठक_की_मांग
विश्व के कुछ देशों ने संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद से म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के जनसंहार के बारे में आपातकालीन बैठक की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १२, २०१७ १०:३६ Asia/Kolkata
  • रोहिंग्या मुसलमानों के बारे में सुरक्षा परिषद की बैठक की मांग

विश्व के कुछ देशों ने संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद से म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के जनसंहार के बारे में आपातकालीन बैठक की मांग की है।

रोएटर के अनुसार सुरक्षा परिषद की यह बैठक संभवतः बुधवार को आयोजित की जाएगी।

संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद ने 30 अगस्त को रोहिंग्या मुसलमानों की स्थिति के बारे में गोपनीय बैठक की थी।  संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव ने हाल ही में म्यांमार में घटने वाली घटनाओं के बारे में चिंता व्यक्त की थी।

इसी बीच संयुक्त राष्ट्रसंघ की मानवाधिकार परिषद के प्रमुख ने म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के विरुद्ध किये जाने वाले सुनियोजित अत्याचारों की कड़े शब्दों में निंदा की थी।  ज़ैद रअद अलहुसैन ने रोहिंग्या मुसलमानों पर किये जा रहे अत्याचारों को जातीय सफाई बताया है।