रोहिंग्या मुसलमानों को तत्काल म्यांमार बुलाया जाएः हसीना वाजिद
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजिद ने रोहिंग्या मुसलमानों के शिविरों का दौरा किया है।
शेख हसीना वाजिद का कहना है कि म्यांमार सरकार को चाहिए कि वह रोहिंग्या मुसलमानों को तत्काल वापस म्यांमार बुलाए।
असोसिएटेड प्रेस के अनुसार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हसीना वाजिद ने मंगलवार को सीमा पर स्थित रोहिंग्या मुसलमानों के शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश, रोहिंग्या मुसलमानों पर हो रहे अत्याचारों को सहन नहीं करेगा। हसीना वाजिद का कहना था कि रोहिंग्या मुसलमानों के लिए राहत सामग्री पहुंचाने के लिए अपना प्रयास करते रहेंगे।
इससे पहले भी शेख हसीना वाजिद, म्यांमार सरकार की आलोचना करते हुए कह चुकी हैं कि जिस बर्बरता के साथ रोहिंग्या मुसलमानों को मारा जा रहा है उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।
इसी बीच बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने एलान किया है कि बंगाल की खाड़ी में रोहिग्या शरणार्थी मुसलमानों को पहुंचाने के उद्देश्य से ढाका की योजना के प्रति अन्तर्राष्ट्रीय समर्थन प्राप्त करने के लिए प्रयास जारी हैं।