योरोपीय संघ जेसीपीओए के समर्थन में आगे आया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i49101-योरोपीय_संघ_जेसीपीओए_के_समर्थन_में_आगे_आया
योरोपीय संघ ने ईरान और गुट पांच धन एक के बीच हुए परमाणु समझौते जेसीपीओए के पूरी तरह लागू होने का समर्थन किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १३, २०१७ १२:३१ Asia/Kolkata
  • योरोपीय संघ जेसीपीओए के समर्थन में आगे आया

योरोपीय संघ ने ईरान और गुट पांच धन एक के बीच हुए परमाणु समझौते जेसीपीओए के पूरी तरह लागू होने का समर्थन किया है।

इरना के अनुसार, योरोपीय संघ ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के निदेशक मंडल की बैठक में एक बयान जारी किया, जिसमें बल दिया गया कि यह संघ जेसीपीओए के सभी पक्षों द्वारा लागू किए जाने का समर्थन करता है। जेसीपीओए की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी पुष्टि की है।

इस बयान में आया है कि योरोपीय संघ जेसीपीओए को पूरी तरह लागू करने का पाबंद है।

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के निदेश मंडल की बैठक के तीसरे दिन एजेंसी के महानिदेशक यूकिया अमानो की ईरान के बारे में रिपोर्ट की भी समीक्षा होने का कार्यक्रम था।

यूकिया अमानो ने सोमवार को इस बैठक के शुरु में कहा कि आईएईए इस बात की पुष्टि करता है कि ईरान एजेंसी के सेफ़गार्डों की पाबंदी कर रहा है।

उधर ब्रितानी संसद के ऊपरी सदन हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स की विदेश संबंध समिति के प्रमुख डेविड हावेल ने बुधवार को इस देश के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन के नाम ख़त में, उनसे ईरान और गुट पांच धन एक के बीच हुए परमाणु समझौते के प्रति लंदन की ओर से साफ़ तौर पर समर्थन का एलान करने की मांग की।

अभी हाल में फ़्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रोन ने भी जेसीपीओए के प्रति फ़्रांस के समर्थन का एलान किया था।

अमरीका की ओर से जेसीपीओए के उल्लंघन के बावजूद, इस समझौते में शामिल अन्य पक्ष इसे लागू करने पर बल दे रहे हैं। (MAQ/N)