मलेशिया, स्कूल में आग लगने से 25 लोग हताहत
मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में गुरुवार की सुबह एक स्कूल में आग लगने से 25 लोग हताहत हो गये।
मरने वालों में ज़्यादातर बच्चे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि मरने वालों में 23 छात्र और दो वार्डेन शामिल हैं। सहायताकर्मी दल के अनुसार आग लगने की घटना स्थानीय समय के अनुसार 5 बजकर 15 मिनट पर घटी जिसके बाद सहायता अभियान आरंभ कर दिया गया और इमारत से घायलों और शवों को बाहर निकाला गया। सहायताकर्मियों का कहना है कि अधिकतर लोग दम घुटने के कारण मारे गये।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में नज़र आ रहा है जिसमें स्कूल की बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर आग लगी दिखाई दे रही है। अथॉरिटी के मुताबिक उन्हें आग लगाने की जानकारी लगभग 5:41 पर एक फोन कॉल के माध्यम से दी गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि शवों को बिल्डिंग से बाहर निकालकर, पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं इस घटना पर मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रज़्ज़ाक़ ने मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया है। (AK)