लंदन मेट्रो में धमाका, कई लोग घायल,
Sep १५, २०१७ ०९:५५ Asia/Kolkata
दक्षिण पश्चिमी लंदन में भूमिगत ट्रेन के स्टेशन में धमाका हो गया जिसमें कोई लोग घायल हुए हैं और अफ़रा तफ़री मच गई है।
यह धमाका पारसन्स ग्रीन स्टेशन पर हुआ जिसके बाद हंगामा मच गया। धमाके से कई लोग घायल हो गए।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। समाचार एजेंसियों का कहना है कि धमाके से कई लोगों के चेहरों पर चोटें आई हैं।
धमाका बहुत भीड़भाड़ वाले समय में हुआ इस लिए ज़्यादा अफ़रा तफ़री मची है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ेगी मीडिया को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
टैग्स