गुटेरस ने की आन सांग सूची की आलोचना
https://parstoday.ir/hi/news/world-i49357-गुटेरस_ने_की_आन_सांग_सूची_की_आलोचना
संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव ने कहा है कि म्यांमार की सरकार को रोहिंग्या मुसलमानों के विरुद्ध हिंसा को रुकवाना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १७, २०१७ ११:५५ Asia/Kolkata
  • गुटेरस ने की आन सांग सूची की आलोचना

संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव ने कहा है कि म्यांमार की सरकार को रोहिंग्या मुसलमानों के विरुद्ध हिंसा को रुकवाना चाहिए।

तसनीम न्यूज़ के अनुसार राष्ट्रसंघ के महासचिव ने कहा है कि म्यांमार की सेना के हमलों को रुकवाने के लिए सूकी के पास अवसर मौजूद हैं।

एंटोनियों गुटेरस ने कहा कि म्यांमार की स्टेट काउंस्लर और विदेशमंत्री आन सांग सूची, रोहिंग्या पर किये जाने वाले हमलों को रुकवा सकती हैं।  उन्होंने कहा कि सूची के पास हिंसा रुकवाने के लिए अभी अवसर मौजूद है।  राष्ट्रसंघ के महासचिव का कहना था कि रोहिंग्या मुसलमानों की वर्तमान स्थिति को यदि नहीं रोका गया तो हालात और संकटग्रस्त हो जाएंगे।  उनका कहना था कि रोहिंग्या मुसलमानों को उनके घर वापस लौटने की अनुमति दी जानी चाहिए।

ज्ञात रहे कि इससे पहले राष्ट्रसंघ के मानवाधिकार आयोग के प्रमुख भी रोहिंग्या मुसलमानों के विरुद्ध की जाने वाली हिंसा की निंदा करते हुए इसे जातीय सफाई का अभियान बता चुके हैं।

राष्ट्रसंघ की रिपोर्ट के अनुसार 25 अगस्त 2017 को रोहिंग्या मुसलमानों के विरुद्ध म्यांमार की सेना और अतिवादी बौद्धों की ताज़ा कार्यवाही में बड़ी संख्या में रोहिंग्या मुसलमान मारे जा चुके हैं।  हिंसा की ताज़ा लहर के कारण चार लाख से अधिक रोहिंग्या मुसलमान, अपने जन्मस्थल से भागकर अपनी जान बचाने के लिए अलग-अलग स्थानों की ओर भाग रहे हैं।