विश्व के 50 देशों ने किये नई परमाणु संधि पर हस्ताक्षर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i49601-विश्व_के_50_देशों_ने_किये_नई_परमाणु_संधि_पर_हस्ताक्षर
विश्व के 50 देशों ने परमाणु हथियारों को प्रतिबंधित करने वाली नई संधि पर हस्ताक्षर किये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २१, २०१७ ०७:२५ Asia/Kolkata
  • विश्व के 50 देशों ने किये नई परमाणु संधि पर हस्ताक्षर

विश्व के 50 देशों ने परमाणु हथियारों को प्रतिबंधित करने वाली नई संधि पर हस्ताक्षर किये हैं।

फ्रांस प्रेस के अनुसार कोरिया प्रायःद्वीप में बढ़ते तनाव के दृष्टिगत 50 देशों ने बुधवार को न्यूयार्क में एक नई संधि पर हस्ताक्षर किये हैं। परमाणु हथियारों को प्रतिबंधित करने वाली नई संधि, हस्ताक्षर के 90 दिनों के बाद लागू होगा।  यह संधि तभी प्रभावी होगी जब 50 देश इसका अनुमोदन करेंगे।

अमरीका सहित परमाणु शक्ति संपन्न देश इसका विरोध कर रहे हैं। परमाणु हथियार रखने वाले देशों ने इस बैठक में भाग ही नहीं लिया। अमरीका, ब्रिटेन और फ़्रांस का कहना है कि वे इसमें भाग लेने के इच्छुक नहीं हैं।  नैटो ने इस संधि की निंदा करते हुए कहा है कि इसके विपरीत परिणाम हो सकते हैं।

परमाणु हथियारों को प्रतिबंधित करने वाली नई संधि के अनुसार इस संधि पर हस्ताक्षर करने वाले परमाणु शक्ति संपन्न देश को निर्धारित समय अविध के भीतर अपने सभी परमाणु प्रतिष्ठानों को बंद करना होगा।

राष्ट्रसंघ के महासचिव गुटेरस ने इसे एेतिहासिक बहुपक्षीय संधि बताया है।