काबुल हवाई अड्डे पर हमले की ज़िम्मेदारी तालेबान ने ली
तालेबान का कहना है कि उसके सदस्यों ने भी काबुल एयरपोर्ट पर राॅकेटों से हमला किया है।
अमरीकी रक्षामंत्री और नैटो के महासचिव के अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल पहुंचने पर काबुल एयरपोर्ट पर राकेटों से हमले किये गए। इस हमले के बाद हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया और सारी फ़लाइट्स कैन्सिल कर दी गईं। फ़्रांस प्रेस के अनुसार यह हमला अमरीकी रक्षामंत्री और नैटो के महासचिव के काबुल आगमन के तुरंत बाद किये गए। तालेबान का कहना है उनका निशाना अमरीकी रक्षामंत्री जेम्स मार्टिस और नैटो के महासचिव जेन्स सटोलटेनबर्ग थे।
अमरीकी रक्षामंत्री और नैटो के महासचिव के अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी में पहुंचने के बाद इस देश के रक्षामंत्रालय ने बुधवार को बयान जारी करके बताया है कि काबुल एयरपोर्ट पर कम से कम 6 राॅकेट मारे गए। स्थानीय मीडिया ने राॅकेटों की संख्या 20 से 30 के बीच बताई है। तालेबान ने एक बयान जारी करके बताया है कि उन्होंने अमरीकी रक्षामंत्री और नैटो के महासचिव को लक्ष्य बनाकर यह हमला किया था।