रोहिंग्या मुसलमान कहीं भी सुरक्षित नहीं, कोलंबो में हुआ हमला
निर्दोष रोहिंग्या मुसलमानों पर श्रीलंका में हमले किया गए है। म्यांमार की सेना और वहां के अतिवादी बौद्ध मतावलंबियों के पाश्विक हमलों से स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए दरबदर की ठोकरें खाने वाले रोहिंग्या मुसलमानों पर अब श्रीलंका में हमले किये गए हैं।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में रोहिंग्या शरणार्थियों पर हमला किया गया है। यह वह शरण स्थल है जिसे संयुक्त राष्ट्रसंघ की ओर से बनवाया गया है। बताया जा रहा है कि कट्टरपंथी बौद्ध मतावलंबियों के एक गुट ने कोलंबो में राष्ट्रसंघ के शरणस्थल में शरण लेने वाले रोहिंग्या मुसलमानों पर हमले किये। निर्दोष रोहिंग्या मुसलमानों को अतिवादी बौद्ध, आतंकवादी बताते हुए उन्हें श्रीलंका से निकालने पर बल दे रहे थे।
श्रीलंका की पुलिस का कहना है कि भगवा वस्त्र धारण किये हुए बौद्ध धर्मावलंबियों का एक गुट रोहिंग्या मुसलमानों के शरण स्थल में घुस आए और उनके साथ मारपीट करने लगे। पुलिस का कहना है कि रोहिग्या शरणार्थियों को सुरक्षित दूसरे स्थान पर ले जाया गया।
उल्लेखनीय है कि म्यांमार के राख़ीन प्रांत के रहने वाले रोहिग्या मुसलमान, इस समय म्यांमार में जातीय सफाए के अभियान का शिकार बने हुए हैं। उनपर सुनियोजित ढंग से म्यांमार के सैनिक और वहां के अतिवादी बौद्ध मिलकर हमले कर रहे हैं। अपनी जान बचाने के लिए रोहिंग्या मुसलमानों दूसरे देशों की ओर पलायन कर रहे हैं। रोहिंग्या मुसलमानों के विरुद्ध हिंसा की नई लहर में बहुत बड़ी संख्या में वे मारे गए हैं।