काबुल में शिया मस्जिद के बाहर धमाका कई शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/world-i50129-काबुल_में_शिया_मस्जिद_के_बाहर_धमाका_कई_शहीद
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में शियों की मस्जिद के बाहर हुए धमाके में कई लोग शहीद और घायल हुए हैंं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Sep २९, २०१७ १८:२४ Asia/Kolkata
  • काबुल में शिया मस्जिद के बाहर धमाका कई शहीद

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में शियों की मस्जिद के बाहर हुए धमाके में कई लोग शहीद और घायल हुए हैंं।

काबुल से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार काबुल के पुलिस प्रमुख सलीम अलमास ने बताया है कि शुक्रवार को काबुल के "क़िला फ़त्हुल्लाह" नामक क्षेत्र में शिया मुसलमानों की एक मस्जिद के निकट विस्फोट हुआ जिसमें कम से कम 6 लोग शहीद हो गए।  यह विस्फोट उस समय किया गया जब लोग नमाज़ के बाद अज़ादारी मनाने में मशग़ूल थे।  प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घायलों में कई की स्थिति चिंताजनक है।

ज्ञात रहे कि हालिया कुछ समय के दौरान काबुल में कई आतंकवादी हमले हुए हैं जिनमें दसियों लोग हताहत और सैकड़ों घायल हो गए।