लीबिया में होने वाली लड़ाई में 26 लोग मारे गये
Sep ३०, २०१७ १०:३९ Asia/Kolkata
लीबिया में दो गुटों के मध्य होने वाली झड़पों में 26 लोग मारे गये।
समाचार एजेन्सी फ्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार लीबिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को रिपोर्ट दी है कि इस देश के पश्चिम में दो गुटों के मध्य होने वाली लड़ाई में 26 लोग मारे गये जबकि 170 व्यक्ति घायल हो गये।
लीबिया में पिछले लगभग दो सप्ताह से दो गुटों के मध्य लड़ाई आरंभ हो गयी है जो अब तक जारी है।
वर्ष 2011 में लीबिया में नैटो के हस्तक्षेप के समय से इस देश में राजनीतिक अस्थिरता के साथ लड़ाई और हिंसा व्याप्त है। MM
टैग्स