अमरीका का दावा, उत्तरी कोरिया वार्ता में गंभीर नहीं
https://parstoday.ir/hi/news/world-i50211-अमरीका_का_दावा_उत्तरी_कोरिया_वार्ता_में_गंभीर_नहीं
अमरीका ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों पर बातचीत शुरू करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०१, २०१७ १०:१८ Asia/Kolkata
  • अमरीका का दावा, उत्तरी कोरिया वार्ता में गंभीर नहीं

अमरीका ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों पर बातचीत शुरू करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है।

अमरीकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हिथर नॉर्ट ने बताया है कि उत्तर कोरिया के अधिकारियों ने एसा कोई संकेत नहीं दिया है जिससे पता चले कि उनकी इसमें रुचि है या वे परमाणु मसले पर वार्ता के लिए तैयार हैं।

इससे पहले अमरीका की ओर से यह कहा गया था कि वह उत्तर कोरिया से सीधे संवाद कर रहा है। उसका कहना है कि उत्तर कोरिया के साथ वार्ता शुरू करना इसलिए जरूरी है क्योंकि उसके परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों से सशस्त्र टकराव का खतरा उत्पन्न हो गया है।

अमरीका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने कहा कि उत्तर कोरिया के साथ तनाव को कम करने के लिए रास्ता ढूंढना बहुत ज़रूरी है।

उल्लेखनीय है कि हालिया कुछ सप्ताहों के दौरान अमरीका और उत्तरी कोरिया के बीच वाक युद्ध बहुत तेज़ हो गया है।  अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प, सार्वजनिक रूप में उत्तरी कोरिया के विरुद्ध सैन्य विकल्प की भी बात कह चुके हैं।