सीरिया, पश्चिम समर्थित 28 हज़ार आतंकी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i50223-सीरिया_पश्चिम_समर्थित_28_हज़ार_आतंकी_ढेर
सीरिया में आतंकवादियों के विरुद्ध रूस की हवाई कार्यवाही में कम से कम 28 हज़ार पश्चिम समर्थित आतंकवादी मारे गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०१, २०१७ १४:३२ Asia/Kolkata
  • सीरिया, पश्चिम समर्थित 28 हज़ार आतंकी ढेर

सीरिया में आतंकवादियों के विरुद्ध रूस की हवाई कार्यवाही में कम से कम 28 हज़ार पश्चिम समर्थित आतंकवादी मारे गये।

स्पूतनिक समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार रूसी अधिकारियों ने रविवार को घोषणा की है कि पश्चिम समर्थित आतंकवादी गुटों विशेषकर दाइश के ढांचे को बहुत अधिक नुक़सान पहुंचा है और उनकी पूर्ण समाप्ति का समय निकट आ गया है। 

स्पूतनिक ने रूस के रक्षामंत्रालय के दस्तावेज़ों का हवाला देते हुए कहा है कि सीरिया की सेना ने रूस की वायु सेना के समर्थन से देश के 87 प्रतिशत भाग को आतंकवादियों के चंगुल से स्वतंत्र कराया है जिनमें 500 से अधिक क्षेत्र शामिल हैं।

अक्तूबर 2015 से सीरिया सरकार की आधिकारिक अपील पर रूसी संसद की सहमति के बाद हमीमीम छावनी में मौजूद रूसी बम वर्षक विमानों ने पहली बार आतंकवादियों के ठिकानों पर हमले किए। (AK)