जाॅन बोल्टन ने भी जेसीपीओए से निकलने का समर्थन कर दिया
संयुक्त राष्ट्र संघ में अमरीका के पूर्व राजदूत एक बार फिर बल देकर कहा है कि अमरीका को संयुक्त समग्र कारय् योजना जेसीपीओए से निकल जाना चाहिए।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र संघ में अमरीका के पूर्व राजदूत जाॅन बोल्टन ने शनिवार को ट्वीट करके दावा किया कि ईरान के बारे में ठोस कार्यवाही न होने के कारण अब परमाणु हथियारों से दुनिया के लिए ख़तरा और भी बढ़ गया है और अमरीका को ईरान के साथ होने वाले परमाणु समझौते से निकल जाना चाहिए।
कुछ ही दिन पहले जाॅन बोल्टन ने कहा था कि ईरान का परमाणु समझौता, अमरीका और उसके मित्र व घटकों के लिए हानिकारक रहा है और अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प जितनी जल्दी हो सके इस समझौते से निकल जाएं तो बेहतर है।
ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने के बारे में जाॅन बोल्टन की योजना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना पर अमल, अमरीका की पराजय का कारण बनेगी और वह अंतर्राष्ट्रीय मंच पर और अधिक अलग थलग पड़ जाएगा।
इससे पहले अमरीका के पूर्व विदेशमंत्री जाॅन कैरी ने वाशिंग्टन पोस्ट में अपने लेख में लिखा था कि जेसीपीओए से अमरीका के निकलने की स्थिति में उसके यूरोपीय घटक हाथ से निकल जाएंगे (AK)