कूटनयिकों को निकालना मूर्खतापूर्ण फैसलाः क्यूबा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i50393-कूटनयिकों_को_निकालना_मूर्खतापूर्ण_फैसलाः_क्यूबा
क्यूबा का कहना है कि अमरीका की ओर से क्यूबा के कूटनयिकों के निष्कासन का फैसला मूर्खतापूर्ण है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Oct ०४, २०१७ १३:३० Asia/Kolkata
  • कूटनयिकों को निकालना मूर्खतापूर्ण फैसलाः क्यूबा

क्यूबा का कहना है कि अमरीका की ओर से क्यूबा के कूटनयिकों के निष्कासन का फैसला मूर्खतापूर्ण है।

क्यूबा के विदेशमंत्रालय ने बयान जारी करके अपने कूटनयिकों के अमरीका से निष्कासन के फैसले की निंदा की है।  बयान में कहा गया है कि यह अमरीकी फैसला मूर्खतापूर्ण है।

अमरीकी राष्ट्रपति ने क्यूबा के 15 कूटनयिकों को आदेश दिया है कि वे एक सप्ताह के भीतर अमरीका छोड़कर चले जाएं।  डोनल्ड ट्रम्प का यह फैसला उस दावे के बाद सामने आया है जिसमें अमरीका की ओर से यह दावा किया गया है कि क्यूबा में अमरीकी दूतावास में काम करने वाले एक रहस्यमई बीमारी का शिकार हुए हैं।  यह वह अमरीकी आरोप है जिसे क्यूबा ने रद्द कर दिया है। ज्ञात रहे कि वाइट हाउस पहुंचने के बाद ट्रम्प ने अमरीका और क्यूबा के बीच सामान्य होते कूटनैतिक संबन्धों को लगभग रोक दिया है।