सभी पक्ष परमाणु समझौते का पालन करेंः यूरोपीय आयोग
https://parstoday.ir/hi/news/world-i50555-सभी_पक्ष_परमाणु_समझौते_का_पालन_करेंः_यूरोपीय_आयोग
यूरोपीय आयोग ने परमाणु समझौते को प्रभावी बताते हुए इस समझौते के सभी पक्षों से अपील की है कि वे इसका पालन करें।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०६, २०१७ १७:२५ Asia/Kolkata
  • सभी पक्ष परमाणु समझौते का पालन करेंः यूरोपीय आयोग

यूरोपीय आयोग ने परमाणु समझौते को प्रभावी बताते हुए इस समझौते के सभी पक्षों से अपील की है कि वे इसका पालन करें।

यूरोपीय आयोग ने शुक्रवार को एक बयान जारी करके कहा है ईरान के साथ हुआ परमाणु समझौता परिणाम दायक रहा है और सभी पक्षों को इस समझौते के अंतर्गत अपनी कटिबद्धताओं का पालन करना चाहिए। इस बयान में कहा गया है कि यूरोपीय आयोग परमाणु समझौते से संबंधित सभी मामलों और परिवर्तनों पर पैनी नज़र रखे हुए है और वह बल देकर कहता है कि यह समझौता एनपीटी के अंतर्गत है और संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने भी इसकी पुष्टि की है।

 

यूरोपीय आयोग ने इसी तरह कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने अब तक कम से कम आठ बार इस बात की पुष्टि की है कि ईरान परमाणु समझौते का पूरी तरह से पालन कर रहा हैै। यूरोपीय आयोग का यह बयान, अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के गुरुवार के इस दावे के बाद सामने आया है कि ईरान ने परमाणु समझौते की भावना का पालन नहीं किया है। (HN)