अमेरिका ने थाड प्रक्षेपास्त्रिक रक्षा प्रणाली सऊदी अरब को दिया
क्षेत्र में अमेरिकी नीति और वाशिंग्टन द्वारा आतंकवाद के समर्थक देश का समर्थन मध्यपूर्व में अशांति व अस्थिरता में वृद्धि का कारण बना है
अमेरिकी विदेशमंत्रालय ने थाड प्रक्षेपास्त्रिक रक्षा प्रणाली को सऊदी अरब को बेचे जाने की पुष्टि की है। समाचार एजेन्सी फ्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी विदेशमंत्रालय ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति जारी करके घोषणा की है कि इस देश की सरकार ने 15 अरब डालर मूल्य की थाड प्रक्षेपास्त्रिक रक्षा प्रणाली को सऊदी अरब को बेचा है।
अमेरिकी विदेशमंत्रालय ने अपनी विज्ञप्ति में दावा किया है कि सऊदी अरब को थाड प्रक्षेपास्त्रिक रक्षा प्रणाली की बिक्री अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के परिप्रेक्ष्य में हुई है। इसी प्रकार इस विज्ञप्ति में आया है कि अमेरिका सऊदी अरब और फार्स की खाड़ी का क्षेत्रीय खतरों के मुकाबले में समर्थन करता है।
अमेरिका ने एसी स्थिति में अपनी और सऊदी अरब की सुरक्षा के बहाने थाड प्रक्षेपास्त्रिक रक्षा प्रणाली को रियाज को बेचा है जब सऊदी अरब अमेरिकी हथियारों का स्थाई खरीदार है।
क्षेत्र में अमेरिकी नीति और वाशिंग्टन द्वारा आतंकवाद के समर्थक देश का समर्थन मध्यपूर्व में अशांति व अस्थिरता में वृद्धि का कारण बना है और सऊदी अरब तथा अमेरिका की ओर से क्षेत्रीय खतरों से मुकाबला दावे से अधिक कुछ और नहीं है। MM