दाइश के आतंकवादी हमारे ही भाई हैंः तालेबान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i50627-दाइश_के_आतंकवादी_हमारे_ही_भाई_हैंः_तालेबान
तालेबान ने आतंकवादी गुट दाइश के विरुद्ध युद्ध न करने का आदेश जारी किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०८, २०१७ ०४:३५ Asia/Kolkata
  • दाइश के आतंकवादी हमारे ही भाई हैंः तालेबान

तालेबान ने आतंकवादी गुट दाइश के विरुद्ध युद्ध न करने का आदेश जारी किया है।

तालेबान ने अपने लड़ाकों को आदेश दिया है कि वे दाइश के साथ बिल्कुल युद्ध न करें।

स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार तालेबान नेता "हेबतुल्लाह आख़ुंदज़ादे" ने तालेबना की एक बैठक में कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान के भीतर कहीं भी दाइश के विरुद्ध कार्यवाही न की जाए।  तालेबान प्रमुख के अनुसार दाइश के आतंकवादी हमारे ही भाई है क्योंकि हमारे और उनके संयुक्त लक्ष्य हैं।  ज्ञात रहे कि इससे पहले अफ़ग़ानिस्तान में कुछ स्थानों पर तालेबान और दाइश के बीच झड़पों की रिपोर्टें सामने आई थीं।  इसी बीच अफ़ग़ानिस्तान के अधिकारियों का कहना है कि आतंकवादी संगठनों का उद्देश्य अफ़ग़ानिस्तान को अशांत बनाकर शत्रुओं के हितों को पूरा करना है अब चाहे वह तालेबान हो, दाइश हो, अलक़ाएदा हो या फिर कोई अन्य आतंकवादी गुट, सबका लक्ष्य एक ही है।