अफ़ग़ानिस्तान, हेलमंद में 100 तालेबान लड़ाके मारे गये
अफ़ग़ानिस्तान में समाचारिक सूत्रों ने देश के दक्षिणी प्रांत हेलमंद में कार्यवाही के दौरान सौ तालेबान के मारे जाने की सूचना दी है।
अफ़ग़ान समाचार एजेन्सी ने हेलमंद प्रांत के पुलिस प्रमुख के हवाले से रिपोर्ट दी है कि यह कार्यवाही दो सप्ताह पहले हेलमंद प्रांत के गिरिशक क्षेत्र में हुई जिसके दौरान पांच सुरक्षा कर्मी हताहत और 9 अन्य घायल हुए हैं।
इस कार्यवाही के दौरान तालेबान की कई गाड़ियां और मोटरसाइकिल और आटोमैटिक हथियार सुरक्षा बलों ने ज़ब्त किए हैं।
अफ़ग़ान सुरक्षा बलों ने हालिया महीनों में तालेबान और इसी प्रकार आतंकवादी गुट दाइश के विरुद्ध विभिन्न क्षेत्रों में कार्यवाही तेज़ कर दी हे।
संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट के आधार पर वर्ष 2016 में हेलमंद प्रांत में सड़क के किनारे लगे बम के धमाकों में लगभग 900 आम नागरिक मारे गये हैं। (AK)