दुनिया से परमाणू हथियारों को ख़त्म करने की मांग बढ़ी
परमाणु हथियारों को ख़त्म करने की मांग को लेकर विश्वभर में अभियान चलाने वाली संस्था “आईकैन” ने एक बार फिर विश्वभर के लोगों और नेताओं से अपील की है कि वे इस अभियान का भाग बनकर इस संघर्ष में उनका साथ दें।
आईकैन संस्था की अध्यक्ष रेबिका जॉनसन ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में परमाणु हथियारों को ख़त्म करने के सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल देते हुए पूरी दुनिया के शांतिप्रेमी लोगों से जुड़ने की अपील की है।
आईकैन की अध्यक्ष रेबिका जॉनसन का कहना है कि हमें पूरी तरह से इंसानों पर परमाणू हथियारों से पड़ने वाले सभी विनाशकारी प्रभावों को महसूस करना चाहिए, ताकि मानवता के दुश्मन ऐसे तमाम हथियारों से इस दुनिया को बचा सकें।
अमेरिका और उत्तरी कोरिया के बीच जारी तनाव और दोनों देशों की ओर से दी जाने वाली परमाणु हमले की धमकियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि आज हम दुनिया में कमज़ोर नेताओं को देख रहे हैं जो परमाणु हथियारों पर विश्वास करते हैं और यह स्थिति दुनिया के लिए बहुत ही ख़तरनाक है।
रेबिका जॉनसन ने कहा कि दुनिया के केवल 9 देशों में विनाशकारी परमाणु हथियार हैं, जो सभी मनुष्यों की सुरक्षा और अस्तित्व के लिए ख़तरा बने हुए हैं। उन्होंने परमाणु हथियारों से संप्पन देशों से अपील की कि वे सभी परमाणु बमों को ख़त्म कर दें या उनकी संख्या को घटा दें।
आईकैन की अध्यक्ष रेबिका जॉनसन ने दुनियाभर के देशों विशेषकर युद्धोन्मादी नीति रखने वाले देशों से अपील की कि वे युद्धोन्मादी नीति को छोड़कर राजनीतिक और राजनयिक वार्ता के माध्यम से विवादों और संघर्षों को हल करने के रास्ते तलाशे करें ताकि इस धरती को विनाशकारी हथियारों से बचाया जा सके। (RZ)