परमाणु समझौते से बाहर निकलने पर अमरीका को रूस की चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i50771-परमाणु_समझौते_से_बाहर_निकलने_पर_अमरीका_को_रूस_की_चेतावनी
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के प्रवक्ता नो अमरीका को परणामु समझौते से बाहर निकलने के प्रति चेतावनी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १०, २०१७ ०६:३८ Asia/Kolkata
  • परमाणु समझौते से बाहर निकलने पर अमरीका को रूस की चेतावनी

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के प्रवक्ता नो अमरीका को परणामु समझौते से बाहर निकलने के प्रति चेतावनी दी है।

सोमवार को मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमितरी पास्कोव ने एक बयान जारी करके कहा है कि अगर अमरीका जैसा देश परमाणु समझौते से निकल जाएगा तो अमरीका की साख ख़राब होने के साथ ही उस पर अविश्वास बढ़ जाएगा।

पास्कोव का कहना था कि हम केवल इसके परिणामों के प्रति सचेत कर सकते हैं और यह काम कर भी रहे हैं।

उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन विश्व समुदाय के लिए परमाणु समझौते के महत्व को उजागर कर चुके हैं।

ग़ौरतलब है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प को 15 अक्तूबर तक देश की कांग्रेस को जेसीपीओए के बारे में ईरान की प्रतिबद्धता की पुष्टि करनी है।

अमरीकी मीडिया का कहना है कि इस बार ट्रम्प ईरान के ख़िलाफ़ गेंद कांग्रेस के पाले में डालना चाहते हैं, ताकि परमाणु समझौते से जुड़े रहने या उससे बाहर निकलने के बारे में वह फ़ैसला करे। msm