अमरीकी युद्धक विमानों ने भरी कोरिया प्रायःद्वीप पर उड़ान
Oct ११, २०१७ १३:१८ Asia/Kolkata
अमरीका के दो युद्धक विमानों ने कोरिया प्रायःद्वीप पर उड़ान भरकर तनाव उत्पन्न कर दिया है।
एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार संयुक्त राज्य अमरीका ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए कोरिया प्रायःद्वीप युद्धक विमानों की उड़ान का प्रदर्शन किया। अमरीकी युद्धक विमान बी-1 ने गोआम द्वीप से उड़ानें भरीं।
दक्षिणी कोरिया के संयुक्त सेना प्रमुख ने एक बयान जारी करके इसकी सूचना दी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक अमरीका की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है किंतु उत्तरी कोरिया का कहना है कि अमरीका के इस काम से क्षेत्र में तनाव बढ़ेगा।
टैग्स